दौलत सारी एक तरफ़ |
पर ख़ुद्दारी एक तरफ़ ||
बातें प्यारी एक तरफ़ |
ज़िम्मेदारी एक तरफ़ ||
धंधे की है बात अलग |
आपसदारी एक तरफ़ ||
सीने पर कर वार मगर |
रख मक्कारी एक तरफ़ ||
दीवाली की रात कहीं |
है बेज़ारी एक तरफ़ ||
कर देता है इश्क़ सदा |
सब बीमारी एक तरफ़ ||
‘सैनी’की सब आज पडी |
हसरत न्यारी एक तरफ़ ||
डा० सुरेन्द्र सैनी
No comments:
Post a Comment